जिला जेल में ब्रह्मकुमारी ने कराया ध्यान और नैतिक मूल्यों का प्रशिक्षण

 


अनोखा तीर, हरदा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शनिवार को जिला जेल में आध्यात्मिक एवं नैतिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीके राजेश भाई, बीके किरण, बीके अनुज, बीके भव्यता और बीके सुभाष भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिरुद्ध बंदियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि व्यक्ति क्षणिक आवेश में आकर अपराध कर बैठता है, जिससे वह स्वयं, उसका परिवार और समाज प्रभावित होता है। उन्होंने बंदियों से आवेश की स्थिति में शांत रहकर सोच-समझकर निर्णय लेने और अपराध से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिदिन मेडिटेशन करने के लिए भी प्रेरित किया। बताया कि नियमित मेडिटेशन से मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार नहीं आते। सभी बंदियों को प्रेमपूर्वक रहने का संदेश दिया गया तथा आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलवाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, हरदा की ओर से बंदियों को प्रसाद वितरित किया गया। बंदियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और जेल में भविष्य में भी ऐसे समाज सुधार संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

0 Views

Leave a Reply