राहुल बने कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष

अनोखा तीर, हरदा। कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने भोपाल स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल कुशवाहा को कुशवाहा समाज हरदा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुशवाहा समाज के मीडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल कुशवाहा (निर्मल) ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक नारायण कुशवाहा (भोपाल), पूर्व प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह कुशवाह (भोपाल), अशोक कुशवाहा (हरदा) एवं प्रदेश महामंत्री मनीष कुशवाहा (भोपाल) सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।  समाज के लोगो ने राहुल कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

0 Views

Leave a Reply