अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को ग्राम मकड़ाई में सांझ चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक शशांक, वनमंडलाधिकारी ज्योति मुड़िया, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन सहित सभी जिला अधिकारी कलेक्टर परिसर से एक ही बस में सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। प्रशासन की इस पहल ने टीम वर्क और गांवों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि सांझ चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहेंगे, ताकि कोई भी आवेदक बिना समाधान के वापस न लौटे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की राजस्व, पेंशन, राशन, बिजली, पानी, आवास सहित अन्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी।
एक ही बस से ‘सांझ चौपाल के लिए मकड़ाई पहुंचे जिला अधिकारी

2 Views



