सेन समाज ने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

-धर्मशाला के लिए भूमि और संत सेन चौराहा  नामकरण की मांग

अनोखा तीर, हरदा। सर्व सेन समाज बारबर एसोसिएशन, हरदा ने जिला कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाज की वर्षों पुरानी मांगों के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में समाज के लिए धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध कराने के साथ नगर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम संत सेन चौराहा रखने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि हरदा जिले में सेन समाज के हजारों परिवार निवास करते हैं और समाज का राष्ट्र व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद समाज के पास वर्तमान में कोई स्थायी धर्मशाला या सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं है। इसके कारण गरीब परिवारों को विवाह, सामाजिक बैठकों एवं संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती जैसे आयोजनों में आर्थिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समाज ने मांग की है कि हरदा नगर में धर्मशाला निर्माण के लिए रियायती दर पर अथवा नि:शुल्क शासकीय भूमि आवंटित की जाए। साथ ही समाज की पहचान और गौरव के प्रतीक के रूप में शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम संत सेन चौराहा रखा जाए तथा वहां संत सेन महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए। सर्व सेन समाज ने कलेक्टर से समाजहित में इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

0 Views

Leave a Reply