नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

अनोखा तीर, हरदा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन में सुधार के लिए पोर्टल दो दिन तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। आवेदक हरदा जिले का मूल निवासी हो तथा सत्र 2026-27 में हरदा जिले के किसी शासकीय, अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना चाहिए। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

0 Views

Leave a Reply