परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि विभागीय दल ने जिले के विभिन्न मार्गों पर यात्री बसों, स्कूल बसों, ऑटो रिक्शा, लोडिंग वाहनों एवं डंपरों की जांच की। जांच के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट पंजीयन क्रमांक, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस तथा बिना परमिट संचालित वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना परमिट, बिना वीएलटीडी एवं मोटरयान अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 10 यात्री बसों सहित अन्य वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन करने की हिदायत भी दी गई।

0 Views

Leave a Reply