किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

-यूरिया उपलब्ध कराने सहित पांच सूत्रीय मांग

अनोखा तीर, खिरकिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस खिरकिया ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम शिवांगी बघेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी 5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से की जाए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए तथा ई-टोकन प्रणाली बंद की जाए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हरदा जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर में मक्का की बोनी हो चुकी है और किसानों को तत्काल यूरिया की आवश्यकता है। ज्ञापन में अधिक बारिश और नदी-नालों में आई बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल राहत राशि देने की मांग भी की गई। इसके अलावा खिरकिया शहर में दूषित पेयजल की समस्या का उल्लेख करते हुए शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, जिला कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाह, पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, नगर अध्यक्ष असलम पठान, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मयाराम यादव, जिला महामंत्री दुर्गादास पाटिल, एडवोकेट दीपक सोनी, राम बेनीवाल, भूपेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी हार्दिक जायसवाल, कुलदीप सिसोदिया, सुमित ओनकार, अक्षय पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply