अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को छिदगांव स्थित गंजाल नदी के पुल, करताना से गोदड़ी के बीच रपटा एवं गोदड़ी-नयागांव के बीच रपटा का निरीक्षण कर बरसात के दौरान आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल-पुलियाओं पर आवश्यक सूचना बोर्ड एवं बैरिकेड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पुल-पुलिया जलमग्न होने की स्थिति में पैदल एवं वाहनों की आवाजाही सख्ती से रोकी जाए। कलेक्टर ने करताना से गोदड़ी तथा गोदड़ी से नयागांव रपटा के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। ग्राम काथड़ी एवं गोदड़ी में बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर विभागीय कर्मचारियों को ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा छिदगांव-टेमागांव मार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए भी कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, सीईओ जनपद पंचायत चेतना पाटिल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बरसात में पुल-पुलियाओं पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश

0 Views

