अनोखा तीर, हरदा। शहर के त्रिपाठी नर्सिंग होम में कल शाम 4 बजे से लिवर फॉरएवर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राहुल त्रिपाठी द्वारा लिवर संबंधी रोगों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों में लिवर रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लिवर की स्क्रीनिंग करना है। विशेषज्ञों के अनुसार टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, उच्च ट्राइग्लिसराइड्स, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों में लिवर रोगों का खतरा अधिक हो सकता है। आयोजकों ने ऐसे सभी लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, जिन्हें लिवर संबंधी समस्या की आशंका है या वे अपनी जांच कराना चाहते हैं। यह शिविर लोगों को समय रहते लिवर रोगों की पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
हरदा में नि:शुल्क लिवर फॉरएवर कैंप का आयोजन कल

0 Views



