भाजपा नगर अध्यक्ष नितेश बादर का जन्मदिन मनाया, सर्व सेन समाज ने रखीं मांगें

अनोखा तीर, हरदा। सर्व सेन समाज एवं बारबर एसोसिएशन की ओर से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समाज की बैठक आयोजित कर विभिन्न सामाजिक समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया गया।  बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं। इस पर नितेश बादर ने विधिसम्मत एवं नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सर्व सेन समाज एवं बारबर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नितेश बादर के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

0 Views

Leave a Reply