अनोखा तीर, हरदा। शासकीय विधि महाविद्यालय, हरदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा स्वीकृत 60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। महाविद्यालय में बीसीआई द्वारा आवंटित सभी सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार एलएलबी प्रथम वर्ष की सभी 60 सीटें भरने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। इसे विधि शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 9 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, आईटी सुविधाएं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति योजनाएं, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा रोजगारोन्मुखी अवसरों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।
शासकीय विधि महाविद्यालय की सभी 60 सीटें फुल, 9 जुलाई को ओरिएंटेशन

0 Views



