अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के हरदा वृत्त ने मंगलवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी एवं अवैध विद्युत उपयोग के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 102 प्रकरण सामने आए, जिनमें २8.12 लाख की आकलित बिलिंग की गई। महाप्रबंधक के निर्देशन में गठित टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच की। कंपनी के अनुसार बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कंपनी ने बताया कि आगामी दिनों में भी विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक ने जिले के नागरिकों से केवल वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ चेकिंग, आकलित बिलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 102 प्रकरणों में २8.12 लाख की बिलिंग

0 Views



