अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला हरदा ने सोने के आभूषणों पर लागू हॉलमार्क व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा है। संगठन का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में कई खामियां हैं, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास प्रभावित हो रहा है तथा नकली हॉलमार्क और कच्चे बिलों का प्रचलन बढ़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आभूषण बेचते समय ग्राहक को दिए जाने वाले बिल में शुद्ध सोने (फाइन गोल्ड) का वजन, आभूषण का कुल वजन तथा हॉलमार्क नंबर का उल्लेख अनिवार्य किया जाए। इससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिलेगी और सोने की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता आएगी। ग्राहक पंचायत ने कहा कि इस व्यवस्था से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा, उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित होंगे तथा सर्राफा व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी। संगठन ने केंद्र सरकार से व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में हॉलमार्क व्यवस्था में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है।
हॉलमार्क नियमों में सुधार की मांग, ग्राहक पंचायत ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

0 Views



