गुरव समाज का तीर्थयात्री दल मथुरा-वृंदावन रवाना, हुआ आत्मीय स्वागत

अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज के श्रद्धालुओं का एक दल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ ब्रज 84 कोस दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस पावन यात्रा का आयोजन श्री श्याम तीर्थ यात्रा संघ, बड़वाह (जिला खरगोन) द्वारा किया गया है, जबकि यात्रा के व्यवस्थापक गुरव समाज के दीपक गोरे हैं। यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव सहित ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करना है। इस तीर्थयात्रा में गुरव समाज के कैलाश सवनेर, श्रीमती नर्मदा सवनेर, गजानन सवनेर, ज्योति सवनेर, उमेश चोलकार, श्रीमती राधिका चोलकर, बालिका समृद्धि, सिद्धिका, सौभाग्य, गणेश काले, हितेंद्र काले, दुर्गा, श्रीमती माया जाधम, दीपक गोरे, श्रीमती वर्षा गोरे, आकांक्षी गोरे, यशराज गोरे, मंजू शर्मा एवं लता देवराय सहित समाज के श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के दौरान इंदौर में श्री हरि परमार्थ सेवा समिति एवं गुरव समाज कल्याण संघ, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरव समाज कल्याण संघ, मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष विकास काले, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश बड़ोदिया, प्रदेश महासचिव महेश पांजरे, भूपेन्द्र काले, लिलेश भद्रावले, अंकित, अतुल सवनेर, ध्रुव पांजरे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत मोराने ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने तीर्थयात्रियों का राधे-राधे दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएँ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जो समाज में एकता, भाईचारा, संस्कार और सेवा की भावना को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई तथा भगवान श्रीराधा-कृष्ण से उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की गई।

0 Views

Leave a Reply