अनोखा तीर, हरदा। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से विभिन्न इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 12 जुलाई 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में 46, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 14 तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 9 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओÓ के नियम एवं सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पंजीकृत विद्यार्थियों को 6 जुलाई को सुबह 10.30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। प्रवेश के समय विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा की अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू

0 Views

