खरीफ 2026 में अधिसूचित फसलों का होगा प्रधानमंत्री फसल बीमा

अनोखा तीर, हरदा। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026 के लिए अधिसूचित फसलों का बीमा किया जाएगा। जिले स्तर पर मूंग तथा पटवार स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान (सिंचित) एवं धान (असिंचित) अधिसूचित फसलें हैं। किसान द्वारा देय प्रीमियम मूंग के लिए 618 रुपये, सोयाबीन के लिए 766 रुपये, मक्का के लिए 694 रुपये, धान (सिंचित) के लिए 946 रुपये तथा धान (असिंचित) के लिए 652 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि हरदा ने अऋणी एवं कालातीत (एन.पी.ए.) कृषकों से अनुरोध किया है कि वे कॉमन सर्विस सेंटर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज, जैसे ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड लेकर फसल बीमा करवा सकते हैं। बटाईदार कृषकों के लिए खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधार कार्ड आवश्यक होगा। इसके लिए फार्मर आईडी का बना होना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। किसान इन प्रतिनिधियों से भी फसल बीमा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

0 Views

Leave a Reply