अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा के अंतर्गत सभी वितरण केंद्रों पर ‘संपर्क अभियान-2026Ó के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उप महाप्रबंधक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित शिविरों में कुल 816 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 649 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अलावा 36 नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। हरदा शहर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली एवं अन्य वितरण केंद्रों पर आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं उसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्मार्ट मीटर एवं सामान्य डिजिटल मीटर की जांच उपभोक्ताओं के समक्ष प्रदर्शित कर बताया गया कि स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली पूरी तरह सही एवं पारदर्शी है। शिविरों में महाप्रबंधक हरदा, उप महाप्रबंधक हरदा उत्तर एवं हरदा दक्षिण के साथ-साथ विभिन्न वितरण केंद्रों के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
संपर्क अभियान के तहत विद्युत संबंधी 649 शिकायतों का मौके पर निराकरण

0 Views

