अनोखा तीर, हरदा। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 107 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में हरदा तहसील में 101.6 मिमी, टिमरनी में 27.3 मिमी, खिरकिया में 142.2 मिमी, सिराली में 146.9 मिमी तथा रहटगांव में 117 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक जिले में 291.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। इसमें हरदा तहसील में 330.3 मिमी, टिमरनी में 212.3 मिमी, खिरकिया में 318 मिमी, सिराली में 292.7 मिमी तथा रहटगांव में 302.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 4 जुलाई तक जिले में 277.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
0 Views


