-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर नवांकुर संस्था प्रयास सामाजिक समिति, कुकरावद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सिंगाजी धाम कुकरावद परिसर में प्रकृति पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रयास सामाजिक समिति के सीईओ नीरज गुर्जर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा संचालित हरा गांव मेरी पहचान अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर हाथ एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए युवाओं से इस अभियान में निरंतर सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में गुर्जर ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष राहुल टाले एवं पन्नालाल बाबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रकृति पूजन कर पौधारोपण किया तथा पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प दिलाया। पौधारोपण अभियान में प्रयास युवा क्लब कुकरावद के सदस्यों सहित दक्ष पीपलदे, रोहन पाटिल, सार्थक खोरे, तिलक पीपलदे, रुद्र टाले, अंकित खोरे, आशीष टाले, नवीन, सूरज गुर्जर, यश टाले, प्रिंस पीपलदे, गौरव, विनायक सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी युवा उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद का स्थापना दिवस मनाया

0 Views


