राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महामंत्री बने कैलाश पटेल

  
अनोखा तीर, हरदा। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश पटेल को राहुल प्रियंका गांधी सेना की मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपने निवास पर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कैलाश पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किया गया विश्वास उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैलाश पटेल अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैलाश पटेल के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, सुरेन्द्र जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंह मौर्य, हिरालाल पटेल, युसुफ बाबा, सुभाष पटेल, रामदीन पटेल, आत्माराम पटेल, अरूण जायसवाल, भूपेश पटेल, अहद खान, बद्री पटेल, शंकर सिंह सोलंकी, महेश पटेल, गोविन्द व्यास, सुरेन्द्र विश्नोई, संजय भायरे, आहद खान, गौरीशंकर शर्मा, राजेश पटेल, भागीरथ पटेल, दुर्गादास पाटील, दशरथ पटेल, राहुल पटेल, दीपक सारन, अमर रोचलानी, अनिल सूरमा, रविशंकर शर्मा, सुनिल विश्नोई, मुन्ना पटेल, असलम खान, राकेश सूरमा, संजय बिजगावने, आमीर पटेल, आनंद पटेल, राहुल जायसवाल, योगेश चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, अयुब खान, अनिल विश्नोई, अभिषेक जाणी, अजय राजपूत, पेकू सारन, संदीप सारन, राघवेन्द्र पारे, महेश राठौर, दिनेश दुगाया, रूपेश जाट, लोकश विश्नोई, धर्मेन्द्र शिन्दे, भूपेन्द्र राजपूत, आंनद मांझी, देवेन्द्र पटेल, बंटी वर्मा, जितेन्द्र राजपूत, मंजीत बघेल, मुन्ना बायबार, सावन शर्मा, आदित्य पटेल, विनय मालवीय, कृष्णा विश्नोई सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

0 Views

Leave a Reply