मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के 196 वृद्धजन वैष्णो देवी के लिए रवाना

अनोखा तीर, टिमरनी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है तथा जो आयकरदाता नहीं हैं, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा शासकीय खर्च पर कराई जा रही है। इसी योजना के तहत जिले के 196 वृद्धजन 3 जुलाई को वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा में हरदा तहसील के 48, हंडिया के 22, टिमरनी के 36, रहटगांव के 22, खिरकिया के 36 तथा सिराली तहसील के 32 यात्री शामिल हैं। सभी तीर्थयात्री शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन हरदा पर एकत्रित हुए। रेलवे स्टेशन पर सभी तीर्थयात्रियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया तथा गाजे-बाजे के साथ उन्हें तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। सभी तीर्थयात्री 8 जुलाई को वापस हरदा पहुंचेंगे।

0 Views

Leave a Reply