अनोखा तीर, हरदा। लगातार हो रही बारिश के कारण धनवाड़ा क्षेत्र में माचक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच स्थित घर एवं पेड़ पर फंसे तीन लोगों को प्रशासन ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंह पिता अजबसिंह, रूपचंद पिता टीकाराम एवं गणेश पिता शिवप्रसाद नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच में स्थित घर एवं पेड़ पर फंस गए थे। सूचना मिलते ही एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल, तहसीलदार लवीना घाघरे तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी-नालों के समीप जाने अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
माचक नदी का जलस्तर बढ़ने से धनवाड़ा में फंसे तीन लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

0 Views


