संपर्क अभियान को बड़ी सफलता

-1905 उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण  

अनोखा तीर, सिराली। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित संपर्क अभियान-2026 को सिराली वितरण केंद्र क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके शहर एवं गांव के समीप ही समाधान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 1905 उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया है। 14 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के अंतर्गत लगाए गए शिविरों में बिल संबंधी 1699, लाइन संबंधी 125, नाम परिवर्तन के 41, मीटर परिवर्तन के 12 तथा 32 नए कनेक्शन से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। वितरण केंद्र प्रभारी जेई योगेश गौर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आगामी माह में भी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, जिनमें इस प्रकार की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही 3 जुलाई से रतनपुर (मगरधा) ग्राम में संपर्क अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा बिजली देयकों का समय पर भुगतान करें।

0 Views

Leave a Reply