जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की डायल-112 टीम ने बचाई जान

अनोखा तीर, रहटगांव। गुरुवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि ग्राम सुहागपुर में पारिवारिक विवाद के चलते 40 वर्षीय आनंद पिता रामगोपाल खरे निवासी बिल्लौद ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही रहटगांव में तैनात एफआरवी (डायल-112) टीम को मौके पर रवाना किया गया। एफआरवी स्टाफ राजीव राठौर एवं पायलट पवन कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आनंद के मुंह से झाग निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल टिमरनी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने से आनंद की जान बच गई। फिलहाल टिमरनी अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

0 Views

Leave a Reply