महिला जागरूकता कार्यक्रम…

-महिला सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

अनोखा तीर, हरदा। जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुचिता इक्का के निर्देशन में गुरुवार को हरदा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बैरागढ़ स्थित आंगनवाड़ी वार्ड क्र-31 में एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर हरदा की केसवर्कर ऋतू राजपूत ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली आपातकालीन सहायता, चिकित्सीय सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आवास (शेल्टर), पुनर्वास सहायता तथा 181 महिला हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1930 एवं 15100 की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सशक्तिकरण एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदा से सपोर्ट स्टाफ जगदीश मौर्य, आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक-31 बैरागढ़ की कार्यकर्ता सुनिता, सहायिका एकता पाल सहित वन स्टॉप सेंटर हरदा का स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Views

Leave a Reply