अभाविप के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, सामाजिक लोगों ने जताई खुशी

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में निकुंज शर्मा को नगर मंत्री एवं विशाल शर्मा को नगर सह मंत्री नियुक्त किए जाने पर सामाजिक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर राज शर्मा, दुर्गेश राठौर, शुभम शर्मा, दानिश, शुभम, दौलत सहित अन्य सामाजिक लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी छात्र हितों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में बेहतर कार्य करेंगे।

0 Views

Leave a Reply