अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा के आठ वर्षीय प्रिंस पिता जशवंत सूर्यवंशी गांव के एक निजी स्कूल में केजी-1 का छात्र था। गुरुवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार होने के लिए नहाया। शरीर सुखाने के लिए उसने घर में रखा कूलर चालू किया, तभी उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता एक निजी यात्री बस में कंडक्टर हैं। घटना के समय वे बस पर ड्यूटी पर थे।
करंट लगने से मासूम की मौत

0 Views




