अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रात करीब साढ़े 9 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम केली निवासी 17 वर्षीय कपिल काजले पिता कलीराम अपनी बाइक से बड़े भाई को उसकी ससुराल बड़वानी लेने जा रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर ग्राम बोरपानी निवासी 17 वर्षीय राजकुमार उइके तथा 35 वर्षीय प्रकाश उइके हरदा से खाद खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। बड़वानी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों के पैरों में फ्रेक्चर हो गया, जबकि सिर और हाथों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक गंभीर, भोपाल रेफर

0 Views


