-जिले के 196 वृद्धजन 3 जुलाई को जाएंगे वैष्णो देवी
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 196 वरिष्ठ नागरिक 3 जुलाई को वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए रवाना होंगे। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा शासन के खर्च पर कराई जाती है। इस यात्रा में जिले के 196 यात्री शामिल होंगे। इनमें हरदा तहसील के 48, हंडिया के 22, टिमरनी के 36, रहटगांव के 22, खिरकिया के 36 तथा सिराली तहसील के 32 यात्री शामिल हैं। सभी तीर्थयात्रियों से 3 जुलाई को शाम 6 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
0 Views





