Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

डॉ. विशाल सिंह बघेल प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों एवं अन्य पदों की घोषणा की है। इस घोषणा में हरदा जिले को भी प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है। हरदा के हृदय रोग विशेषज्ञ, युवा समाजसेवी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. बघेल की नियुक्ति पर प्रदेशभर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं कार्यकर्ता साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply