अनोखा तीर, हरदा। अमृतवन फाउंडेशन हरदा एवं रूपाई गु्रप द्वारा पर्यावरणविद गौरीशंकर मुकाती के नेतृत्व में ग्राम उमरिया, सिवनी मालवा में नर्मदा तट स्थित श्री कल्याण शक्तिपीठ उमरिया दक्षिण तट नर्मदा क्षेत्र से वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वामी निरंजन मुनि, स्वामी पुष्करानंद, अनुविभागीय अधिकारी विजय राय, स्वामी वेदेश्वरानंद तथा रूपाई गु्रप के डायरेक्टर संजय तेनगुरिया ने पौधारोपण कर वर्ष 2026-27 के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 108 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही मां नर्मदा को 1100 पौधों की हरी चुनरी अर्पित की गई तथा भगवान वृक्षणारायण का पूजन एवं नर्मदा जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से डायरेक्टर संजय तेनगुरिया, फील्ड ऑफिसर हर्षित खोदरे, दिनेश यादव, सुभाष पस्टारिया एवं अतुल जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अमृतवन फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ

0 Views



