हम्माल एवं मजदूरों के बीच नशा मुक्ति प्रभात वार्ता का आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में 17 से 26 जून तक नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को हरदा शहर के विभिन्न चौकों एवं मार्गों पर हम्मालों एवं मजदूरों के बीच नशा मुक्ति प्रभात वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय मास्टर ट्रेनरों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती सुरेंद्र कौर ने उपस्थित हम्मालों एवं मजदूरों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही स्वयं एवं अपने परिवार को नशे से बचाने के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपसंचालक कमलेश सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों की सहभागिता से 26 जून तक नशा मुक्ति संबंधी जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

0 Views

Leave a Reply