अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने सभी किसान भाइयों को सूचित किया है कि 23 जून, मंगलवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि 23 जून को मध्यप्रदेश दलहन तिलहन अनाज व्यापारी संघ द्वारा प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में नीलामी कार्य बंद रखने के कारण कृषि उपज मंडी हरदा में भी नीलामी कार्य नहीं होगा। सचिव ने क्षेत्र के किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे 23 जून को अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी में न लाएं। किसानों से कहा गया है कि वे अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने से पूर्व इस सूचना का ध्यान रखें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
0 Views





