-विभिन्न खेल अकादमियों में खिलाड़ियों का होगा चयन
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों के लिए वर्ष 2026-27 हेतु खिलाड़ी चयन प्रतिभा खोज (टेलेंट सर्च) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत एथलेटिक्स, फेंसिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, तायक्वांडो, हॉकी, आर्चरी, वाटर स्पोर्ट्स, घुड़सवारी, शूटिंग (राइफल, शॉटगन एवं पिस्टल) तथा ट्रायथलॉन सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी में ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी विभाग की निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के बाद खिलाड़ी वेबसाइट पर प्रदर्शित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर संबंधित खेल अकादमी के लिए ट्रायल दे सकेंगे। टेलेंट सर्च कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, हरदा में संपर्क किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश खेल अकादमी के लिए टेलेंट सर्च कार्यक्रम शुरु

0 Views




