Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का संस्कृति मंत्री ने लिया जायजा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, दमोह। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबेरा विधानसभा अंतर्गत स्थित खेल स्टेडियम सिंग्रामपुर में आगामी 24 जून को महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के पश्चात मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, इसलिए कार्यक्रम का आयोजन उनकी गौरवशाली विरासत के अनुरूप भव्यता एवं श्रद्धा के साथ किया जाए। 24 जून को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महान वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उनके अद्वितीय शौर्य एवं बलिदान का स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, सत्येंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply