Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

बैंक ऑफ इंडिया टिमरनी की नवीन शाखा का हुआ उद्घाटन

2 min read
Text Size:

-वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों का किया सम्मान

अनोखा तीर, टिमरनी। बैंक ऑफ इंडिया टिमरनी शाखा के नवीन शाखा परिसर का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। नवीन शाखा भवन का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया भोपाल फील्ड कार्यालय के फील्ड महाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। समारोह में आंचलिक प्रबंधक विश्व रंजन मिश्र, उप आंचलिक प्रबंधक राजीव कुमार, खंडवा आंचलिक कार्यालय के अधिकारी, टिमरनी शाखा का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक जितेंद्र नामदेव ने कहा कि टिमरनी शाखा के लिए यह गर्व का विषय है कि नवीन परिसर के उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शाखा परिवार का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन भवन में ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मारोह के दौरान फील्ड महाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने बैंक के वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों का श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया। वहीं आंचलिक प्रबंधक विश्व रंजन मिश्र ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी देते हुए बैंक से जुड़कर अधिकाधिक सुविधाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राहकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की टिमरनी शाखा वर्ष 2011 से क्षेत्र में संचालित है और तब से बैंक तथा शाखा कर्मचारियों के साथ उनके मधुर संबंध बने हुए हैं। ग्राहकों ने कहा कि शाखा का स्टाफ सदैव ग्राहक सेवा के लिए तत्पर रहता है तथा व्यापार, विश्वास और सहयोग की भावना से कार्य करता है। कार्यक्रम का संचालन जयकांत मिश्रा ने किया। समारोह में खंडवा आंचलिक कार्यालय से मानव संसाधन प्रबंधक योगेश पाटिल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। नवीन शाखा परिसर के उद्घाटन पर ग्राहकों एवं बैंक अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply