Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, कृषकों को जैविक खेती के लिए किया प्रेरित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। स्थानीय पर्यावरण सभा कक्ष में शनिवार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि जवाहर लाल कास्दे, सहायक संचालक कृषि रामकृष्ण मंडलोई, डॉ. भगवत सिंह एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.सी. जाटव उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप गौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे, जनपद अध्यक्ष रजनी राजेश कलम, जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी), जिला योजना समिति सदस्य नर्मदा प्रसाद सावनेर, रामकृष्ण सोलंकी, बेनी सिंह राजपूत सहित प्रगतिशील कृषक एवं अन्य किसान मौजूद रहे। इस दौरान प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया तथा भविष्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणजनों ने भी प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ तथा इसमें आने वाली कठिनाइयों की जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती में सूक्ष्म जीवों की वृद्धि पर विशेष बल देते हुए बताया कि इससे मृदा की उर्वरक उपयोग क्षमता बढ़ती है और मृदा में उपस्थित आवश्यक तत्व पौधों को आसानी से उपलब्ध हो पाते हैं। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता भी कम होती है। कार्यक्रम में झाड़बीड़, पानतलाई, आमसागर, आलमपुर, सोडलपुर, रहटगांव, फुलडी, नजरपुरा सहित अन्य ग्रामों के कृषक  उपस्थित रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply