अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा ने संत रविदास स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को बैंक के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उद्योग क्षेत्र जैसे एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज एवं मिल्क प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपए तक तथा सेवा इकाई एवं खुदरा व्यवसाय जैसे ब्यूटी पार्लर, वाहन मरम्मत, फुटवेयर मरम्मत, किराना एवं कपड़ा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग का होना, जिले का मूल निवासी होना तथा कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन

6 Views

