डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदन  

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र आवेदकों को 10 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग का होना, जिले का मूल निवासी होना तथा आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगामी 15 दिनों के भीतर जिला पंचायत संयुक्त भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक 25 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

0 Views

Leave a Reply