अनोखा तीर, हरदा। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हरदा प्रवास दौरान भव्य स्वागत किया जाएगा। जिससे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि श्याम टेलर 11 जून को भोपाल से हरदा जिले के हंडिया पहुंचेंगे। शाम 5 बजे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तथा नर्मदा पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद कुसिया, बागरूल, देवास, अबगांव कला एवं हरदा में विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। हरदा में संत रविदास चौक से परशुराम चौक होते हुए भाजपा कार्यालय तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात कमल कुंज भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद प्रदेश अध्यक्ष हरदा विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 जून को ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे खंडवा के लिए रवाना होंगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, योगेंद्र पटेल, राहुल पुनिया, अनिल डूडी, नीरज लाठी, दीपेश विश्नोई, रोहित लाठी, संदीप राठौर, सागर तिवारी, रवि मातवा, संदीप विश्नोई, सुमित गोयल, सुनील बेड़ा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम हरदा आगमन पर होगा भव्य स्वागत

6 Views


