अनोखा तीर, हरदा। पूर्व लोकसभा सांसद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मनमाने ढंग से प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कराया गया है, जो गैर-संवैधानिक तरीका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है और संविधान की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण, नारी शक्ति वंदन और महिला आरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक सामान्य परिवार से आने वाली महिला नेता, जिन्होंने गांधीवादी विचारों को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया, उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज भी जीवित हैं और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी तथा जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, विधायक आर.के. दोगने, संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश चौहान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला अध्यक्ष नम्रता पिपलोदे, दिनेश यादव, अनिल दुबे, सूरज सिंह राजपूत, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, आशुतोष कोठारी, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, प्रद्युम्न कुशवाहा, वरिष्ठ पार्षद आहत खान, अमर रोचलानी, लोकेश जायसवाल, अनिल विश्नोई, रामदास तोमर, संजय पांडेय, सिद्धार्थ विश्नोई, सतीश विश्नोई, संदीप गौर, सचिन कुचबंदिया, रमेश सोनकर, हार्दिक जायसवाल, सुमित तथा रैयान हुसैन उपस्थित रहे।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Text Size:
0 Views
What do you think?






