वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.पी. गोस्वामी का सम्मान एवं विदाई समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। शनिवार को वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.पी. गोस्वामी के सेवानिवृत्ति अवसर पर पर्यावरण केंद्र रहटगांव में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। डी.पी. गोस्वामी ने दिसंबर 2022 से वर्ष 2026 तक वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और योगदान को स्मरण करते हुए वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य की ओर से उनका सम्मान किया गया। समारोह में वन मंडल अधिकारी ज्योति मुड़िया, उपवन मंडल अधिकारी उत्तर एवं दक्षिण हरदा सहित वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने गोस्वामी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
——————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!