किरण श्रीवास की सेवानिवृत्त हुईं पर हुआ विदाई समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में पदस्थ श्रीमती किरण श्रीवास, सहायक ग्रेड-दो, शुक्रवार को अपनी 38 वर्ष की सफल एवं गौरवपूर्ण शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. अभिरूचि सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती श्रीवास के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती श्रीवास ने अपने सेवाकाल के दौरान कार्यकुशलता का परिचय देते हुए संस्था के प्रशासनिक कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रीमती श्रीवास की शासकीय सेवा का प्रारंभ वर्ष 1988 में पॉलीटेक्निक बैतूल जिले से हुआ था। इसके पश्चात उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, खंडवा में भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। बाद में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में पदस्थ होकर उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रभारी मुख्य लिपिक एवं प्रभारी लेखापाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संस्थान के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अभिरूचि सिंह एवं महाविद्यालय परिवार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
——————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!