आरोह 2026 अंतर्गत खिलाड़ियों ने थाना परिसर का किया भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा आरोह 2026 के तहत शनिवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना परिसर का भ्रमण कराया। इस अवसर पर साइबर एक्सपर्ट एवं थाना प्रभारी हरदा रोशनलाल भारती ने खिलाड़ियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियों तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह दी कि मोबाइल पर आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल रिसीव न करें तथा किसी भी प्रकार के संदिग्ध ऐप एवं मोबाइल गेम डाउनलोड करने से बचें।  उन्होंने यातायात नियमों के पालन, नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल नहीं चलाने, हेलमेट का उपयोग करने तथा नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की भी अपील की। साथ ही खिलाड़ियों को जागरूक एवं सतर्क नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान एएसआई अनीता शर्मा ने खिलाड़ियों को थाना परिसर का अवलोकन कराते हुए थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस व्यवस्था एवं नागरिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान हॉकी कोच संदीप सौदे, फुटबॉल कोच इमरान खान, अकरम खान सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
———————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!