विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शुक्रवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए बताया कि इस अवधि में महिलाओं को स्वच्छता एवं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग हरदा की परामर्शदाता पारुल काशीव ने विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में बताया तथा संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक महिला को पांच घंटे के भीतर सेनेटरी पैड बदलने की सलाह दी।  उन्होंने किशोरी बालिकाओं को समाज में प्रचलित विभिन्न भ्रांतियों से भी अवगत कराया और बताया कि माहवारी के दौरान कई परिवारों में महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है। व्याख्यान के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने भी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के मन में उठ रहे विभिन्न प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकित गायकवाड़, राधिका बघेल, तनीषा चौहान, रूपाली, लेदाराम सोलंकी, शुभम, कुणाल, रूद्र, सौम्य एवं नवीन ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक मनीषा चौहान, आयुषी सिसोदिया, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. नीलोफर खान सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
————————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!