किसानों का शोषण करना भाजपा की नीति रही है : मोहन सांई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मंडी बंद करने की साजिश का आरोप
-किसानों और व्यापारियों के हित में नीलामी शुरू कराने की मांग

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने आरोप लगाया है कि किसानों का शोषण करना भाजपा की नीति रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मध्यप्रदेश राज्य विपणन मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक द्वारा व्यापारियों को एक आदेश जारी किया गया, जिसमें मंडी से खरीदी गई उपज तत्काल उठाकर शेड खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश के तहत जारी किया गया तुगलकी फरमान बताया। मोहन सांई ने कहा कि इस आदेश के कारण व्यापारियों को मंडी बंद करने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक ओर किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी नहीं की गई, वहीं दूसरी ओर खरीफ फसल की तैयारी के समय मंडियों को बंद कराने की कोशिश की जा रही है। किसानों को आगामी बोनी के लिए खाद और बीज की आवश्यकता है, ऐसे समय में मंडी व्यवस्था प्रभावित होना किसानों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर से चर्चा की तथा हरदा मंडी में किसानों और व्यापारियों के साथ एसडीएम अशोक डेहरिया एवं मंडी सचिव अशोक भिलाला की उपस्थिति में बैठक की। बैठक के बाद मंडी में नीलामी कार्य पुन: शुरू कराया गया। मोहन सांई ने जिला प्रशासन से मांग की कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वर्तमान में किसानों के खेतों में मूंग की कटाई का कार्य चल रहा है तथा खरीफ फसल की बोनी की तैयारी भी जारी है। ऐसे में किसानों को खाद-बीज खरीदने के लिए पर्याप्त संसाधनों की आवश्यकता है। उन्होंने खिरकिया एवं टिमरनी मंडी को भी चालू रखने तथा व्यापारियों को उपज उठाने के लिए पर्याप्त मोहलत देने की मांग की, ताकि मंडियों का संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं एसडीएम अशोक डेहरिया ने आश्वस्त किया है कि मंडी बंद नहीं होगी। प्रशासन, किसानों और व्यापारियों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद खरीदी एवं नीलामी कार्य पुन: शुरू कर दिया गया।
——–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!