Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परविंदर यादव के मार्गदर्शन में नेटवर्क इंजीनियर सागर शर्मा ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हरदा के प्राचार्य एवं कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना तथा उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का सुगमता से उपयोग करने में सक्षम बनाना है।
———————-

4 Views
What do you think?

Leave a Reply