Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

2 min read
Text Size:

-जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा संचालित ‘आरोह 2026Ó अभियान के तहत ‘सोसाइटी इंगेजमेंटÓ गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की खेल गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करना था। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहभागिता बनाए रखने के लिए शिविर के दौरान खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे एवं आशुतोष गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने मैदान पर नारियल अर्पित कर खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि खेलों में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है, जिसमें परिवार एवं माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से समय-समय पर खेल मैदानों पर आने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने कहा कि शिविर के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने एवं समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह खिलाड़ियों के हित में सराहनीय कदम है। प्रतियोगिता डीएसबीडब्ल्यू एवं खो-खो कल्याण संघ के मध्य खेली गई। खो-खो कल्याण संघ ने 7-7 मिनट की दो पारियों में 12-9 एवं 10-8 खिलाड़ियों को आउट कर जीत दर्ज की। सभी खिलाड़ियों ने जोश, जज्बे एवं कौशल के साथ मैत्री मैच खेला। प्रतियोगिता का संचालन खो-खो कल्याण संघ सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन बरकड़े, नितिन रामकुचे, दर्शन खोरे एवं पलक उइके ने किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश जलाबड़ा, हॉकी कोच संदीप सौदे, फुटबॉल कोच इमरान खान, वॉलीबॉल कोच अनंत यादव, हैंडबॉल कोच गौतम विश्वकर्मा, नवनीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
———————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply