नहर में डूबने से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की बड़ी नहर में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे ग्राम पोखरनी के पास हुई। युवक के दो साथियों को मौके पर मौजूद हार्वेस्टर चालकों ने बचा लिया। मृतक की पहचान टिमरनी के वार्ड नंबर दो निवासी विशाल पिता नाथूराम बारिया के रूप में हुई है। विशाल अपने दो साथियों राहुल तुमराम और दुर्गेश सातनकर के साथ सुबह ग्राम नौसर में मकान की छत पर लोहा बांधने का काम करने गए थे। काम से लौटते समय तीनों दोस्त ग्राम पोखरनी के पास से निकली बड़ी नहर में नहाने उतरे। नहाते समय तीनों युवक तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान वहां मौजूद पंजाब के हार्वेस्टर चालकों ने राहुल तुमराम और दुर्गेश सातनकर को डूबने से बचा लिया। हालांकि, विशाल तेज बहाव में आगे बह गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। एसडीईआरएफ के जवानों ने करनाना छोटी माइनर से विशाल के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी अस्पताल भिजवाया। बचाए गए राहुल तुमराम और दुर्गेश सातनकर को प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचा दिया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक विशाल चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता नहर विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
———————

7 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!