रुपए नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-बीयर बोतल और पत्थर से सिर फोड़ा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में अड़ीबाजी के एक मामले में आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बुधवार शाम एक युवक पर बियर की बोतल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार शाम करीब 7.30 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। अजाक्स थाना टीआई सुरेश कालभोर ने बताया कि आरोपी इमरान ने वीरेंद्र ढोके नामक युवक से रुपए मांगने को लेकर अड़ीबाजी की थी। जब वीरेंद्र ने रुपए देने से इनकार किया, तो इमरान ने उसके सिर पर बीयर की बोतल और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र ढोके गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया। आरोपी इमरान, जो छीपानेर बड़ी नहर के पास हृदय नगर कॉलोनी का निवासी है, के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
—————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!